फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : अठगांवा और सैफई के बीच खिताबी भिड़ंत आज

Tue, 24 Mar 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रविंद्रनगर स्टेडियम में चल रही ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का सोमवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें अठगांवा और सैफई की टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी टीम को पराजित कर फाइनल मुकाबले में जगह पक्की कर ली है। मंगलवार को अठगांवा और सैफई की टीम के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबला का शुभारंभ वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सबसे पहले कन्नौज व अठगावां टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अठगावां की टीम ने एकतरफा मुकाबले में कन्नौज की टीम को 7-0 पराजित कर विजेता घोषित हुई। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सैफई व तरवां की टीम के मध्य खेला गया। यह मुकाबला भी एकतरफा रहा। सैफई की टीम के सामने तरवां की टीम के खिलाड़ी कमजारे साबित हुए। सैफई की टीम ने 6-0 के अंतर से सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया।
मंगलवार को अठगावां व सैफई के फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच में परवेज अख्तर, वृजेश यादव, बिट्टू पासवान, अनुराग यादव, अमित कुमार, शशीकांत चैहान, मंगेशचन्द, मेराज अहमद, वात्सल्य आदि ने निर्णायक की निभाई। अंत में क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला हॉकी संघ के सचिव प्रियेश पांडेय, राज सिंह, सूरज कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पंकज कुमार यादव, पंकज, ममता भारती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें