फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोइलसवा बुजुर्ग जाने वाली सड़क पर दुर्घटना की बनी हुई है आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइटेंशन लाइन का तार और पोल गिरा
विज्ञापन

विद्युत निगम के जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा बाजार। फाजिलनगर क्षेत्र के दुलदुलिया चौराहे से कोइलसवा बुजुर्ग गांव जाने वाली सड़क पर 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार-पोल सड़क पर गिरा हुआ है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। दो दिन से गिरे तार-पोल को लेकर विद्युत निगम के अभियंता गंभीर नहीं दिख रहे हैं। इससे ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग से प्रतिदिन बैंक के कार्य से लोग आते जाते हैं। रास्ते पर पोल गिरने की वजह से ग्रामीणों का रास्ता बाधित है। लोगों को दूसरे रास्तों से आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के इंजीनियर रामप्रवेश गौड़ और सपा नेता रामअवध राजभर का कहना है कि जर्जर तार और पोल के कारण आए दिन विद्युत फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित होती रहती है। विद्युत निगम के अभियंताओं को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया है, लेकिन उनकी तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह डॉ. रामदरश प्रसाद, केशव यादव, रामप्रवेश यादव, अखिलेश यादव, जगदीश चौहान, उमाशकर चौहान, संतोष सहित कई लोगों का कहना था कि सड़क पर गिरे एचटी लाइन को लेकर निगम के अभियंता गंभीर नहीं दिख रहे हैं। विद्युत निगम के जेई हृदयानंद राय ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें