फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
माता-पिता और बच्ची का डीएनए सैंपल लिया
विज्ञापन

एक निजी अस्पताल में बच्चा बदलने का लगा था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। कस्बे के सच्चिदानंद हॉस्पिटल में बच्चा बदले जाने की शिकायत के मामले में स्वास्थ्य टीम ने माता-पिता और उस बच्चे का डीएनए जांच कराने के लिए सैंपल लिया है। पुलिस सुरक्षा में सैंपल जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला गोरखपुर भेज दिया गया। अस्पताल में बच्चा बदले जाने का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन

रविवार को ग्रामसभा भड़सर खास के करैलिया टोला निवासी संजय साहनी अपनी पत्नी राधिका देवी को कप्तानगंज के सच्चिदानंद हॉस्पिटल में प्रसव के लिए लेकर आए थे। वहां बच्चा पैदा होने के बाद अस्पताल में इलाज हुआ था। डॉक्टर ने नवजात की हालत नाजुक बताकर सोमवार की रात में गोरखपुर रेफर कर दिया था। मंगलवार को परिजनों ने लड़के की जगह बदलकर लड़की देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीएमओ और एसओ ने मुकदमा दर्ज कराकर डीएनए जांच कराने का आश्वासन दिया था। तब जाकर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए थे। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि कप्तानगंज सीएचसी के दो डॉक्टर डॉ. रूपेश कुशवाहा और डॉ. उमेशचंद्र यादव कप्तानगंज पुलिस और सच्चिदानंद हॉस्पिटल के कर्मचारियों के समक्ष गोरखपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती बच्ची, माता-पिता का डीएनए जांच के लिये सैंपल लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला गोरखपुर भेज दिए हैं। अब रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें