पडरौना। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे, वहीं अभिभावकों और अध्यापकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यापकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया।
एसबी इंटर कॉलेज साढ़ी खुर्द की हाईस्कूल के छात्र शिवम यादव ने बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं। वहीं लक्की प्रजापति ने 87 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय और अजीत कुमार ने हाईस्कूल की परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह इंटर की परीक्षा में सृष्टि चौबे ने 86.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कीं। वहीं इंटर की परीक्षा में आंचल गुप्ता ने 85.8 प्रतिशत पाकर कॉलेज में द्वितीय और वर्षा यादव ने 84.2 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पाई हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रबंधक टीएन सिंह प्रधानाचार्य भूपेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी।
एमजी इंटर कॉलेज कप्तानगंज के उजाला गुप्ता ने 10वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत और इंटर की परीक्षा में 85.2 प्रतिशत अंक हासिल कर अनामिका कुशवाहा ने विद्यालय टॉप की हैं। उन्हें कॉलेज के प्रबंधक मानवेंद्र सिंह ने दी है।मथौली संवाद के अनुसार कस्बा स्थित श्रीमती राधिका देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के मेधावियों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का घोषित परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके उपलब्धि पर विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। कॉलेज के अनूप यादव ने 93.5, दिव्यम कुमार ने 92.33, अदिति शर्मा ने 91 .83, आंचल शर्मा ने 90.33, अमृता विश्वकर्मा ने 90.33, मोहम्मद साद 90.11, सुमित प्रजापति ने 88.6, अमन भारती ने 86, आंचल ने 86.33, शिवांगी श्रीवास्तव ने 85.5, सुनाक्षी नंदा 85 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। वहीं इंटर में आकृति पांडेय ने 85.6, वर्षा सहानी ने 84.6, आफरीन खातून ने 82.6, अनन्या पांडेय ने 82.8, निलेश कन्नोजिया ने 82.8, अंकिता यादव ने 81.6 और अनुराग सिंह ने 80.2 प्रतिशत अंक हासिल कर सफल हुए हैं। विद्यालय के इन मेधावियों को प्रबंधक नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य रामदरश सिंह, प्रहलाद श्रीवास्तव , अफताब आलम, रंजीत सिंह, सईद अहमद, सत्यजीत राव, कमलभान सिंह, मनोज श्रीवास्तव, रामनरेश यादव आदि ने बधाई दी है।
इसी तरह झांगा स्थित श्री केदारनाथ ओझा इंटरमीडिएट कॉलेज के अंकित कुमार ने 91.83, नवीन कुमार ने 91.50, आकृति गुप्ता ने 91.33, विष्णु गुप्ता 90.33, प्रिंस गुप्त 89.16 और अंकित कुमार ने हाईस्कूल की परीक्षा में 91.83 प्रतिशत अंक हासिल कर परीक्षा में सफल हुए हैं। वहीं इंटर की परीक्षा में अर्पिता शर्मा ने 81, अंकिता सिंह ने 80.60, आराध्या यादव ने 80.40, ममता प्रजापति ने 79.80, कृष्णा गुप्ता ने 78 और अर्पिता शर्मा ने 81 प्रतिशत अंक हासिल कर बोर्ड परीक्षा में सफल हुए हैं। उन्हें विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
0000000