फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन पर आंचल काे किया सम्मानित

Sat, 25 Apr 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
किसान इंटर कालेज साखोपार की टापर छात्रा को सम्मानित करते प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार सिंह - फोटो : Family
विज्ञापन
जानकीनगर। किसान इंटर कॉलेज साखोपार की मेधावी छात्रा आंचल यादव ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (गणित) परीक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। आंचल की इस सफलता से विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बताया गया कि आंचल यादव ने सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशेष योग्यता (डिस्टिंक्शन) प्राप्त की है, जो उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने छात्रा को गोल्ड मेडल व मोमेंटो प्रदान कर माल्यार्पण के साथ सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आंचल की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मान समारोह में आंचल के पिता रामायण कुमार यादव भी उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जताई।इस दौरान प्रवक्ता शिक्षक सतीश यादव, सतेन्द्र वर्मा, यशवंत सिंह,पंकज,मकसूदन सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें