फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : त्वचा व वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या रही ज्यादा

Mon, 13 Oct 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
करमैनी में मरीज की जांच करते डॉ. सजंय कुमार। स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
उजारनाथ। क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ. संजय कुमार ने चर्म रोग, खांसी, बुखार व पेट दर्द सहित विभिन्न रोगों के मरीजाें का इलाज व परीक्षण किया। अपरान्ह तीन बजे तक कुल 21 मरीजों का स्वस्थ परीक्षण कर दवा दी गई।
विज्ञापन

डॉ. संजय कुमार ने बताया कि आरोग्य मेला में त्वचा, सर्दी व वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक थी। मौसम में हो रहे परिवर्तन से यह दिक्कत देखने को मिल रही है। उन्होंने ने मरीजों को सलाह देते हुए बताया कि बदलते मौसम में खास कर श्वांस, हृदय व रक्तचाप के रोगियों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस दौरान सलोनी श्रीवास्तव, जमील अहमद वारसी, रामजी कुशवाहा, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें