उजारनाथ। तमकुहीराज विकास खंड के सपही बुजुर्ग गांव में बंदरों का आतंक है। घरों में झुंड के साथ घुसकर सामान को नष्ट कर रहे हैं। इनसे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं में डर बना हुआ है। स्थिति यह है कि घर में प्रवेश को रोकने व हमले से बचाव के लिए लोग पहरा दे रहे हैं।
गांव के राजन राय, श्रीकांत राय, अनिल राय, विनय श्रीवास्तव, रज्जाक अंसारी, इंद्रजीत कुशवाहा, रमेश ठाकुर, लक्ष्मण गुप्ता, रफीक अली ने बताया कि चार दिन पहले बंदरों का झुंड गांव में कहीं से आ गया है। अब वह घरों में घुसकर रखे सामानों को नष्ट और तोड़फोड़ रहे हैं। गांव के लोगों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने के लिए मांग की है।
इस संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी तमकुही हरिकेश नायक का कहना है कि विभाग के पास बंदर पकड़वाने का कोई बजट नहीं होता है। उन्हें पकड़ने वाली टीम होती है, जो उन्हें पकड़कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ते हैं।