फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : त्वचा रोगी बढ़े...टायफाइड, मलेरिया के भी मरीज पहुंचे

Mon, 09 Mar 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अहिरौली न्यू पीएचसी की खबर में परिचर्चा- रामाश्रय सिंह।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
पडरौना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें चर्म रोग, टायफाइड बुखार, मलेरिया, क्षय रोग, यूरिन, पेट दर्द, बुखार, खांसी व जुकाम के 75 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज के डॉ. संतोष कुमार नायक ने बताया कि जन आरोग्य मेले में स्किन रोगियों की संख्या ज्यादा रही। उन्हें साफ-सफाई के साथ बचाव के उपाय बताए गए। लैब टेक्नीशियन तृप्ति के मुताबिक, मेले में शुगर के आठ, स्किन के 19, टायफाइड के पांच, यूरिन के पांच, मलेरिया के पांच व क्षयरोग के दो मरीज आए। जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। इस तरह मेले में 52 मरीजों का उपचार कर दवाएं व परामर्श दिया गया।
उजारनाथ संवाद के अनुसार, करमैनी नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. संजय कुमार ने स्किन रोग, खासी, बुखार व पेट दर्द सहित पहुंचे मरीजों का उपचार कर दवाएं दीं। मेले में 23 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डाॅ. संजय कुमार के अनुसार, मेले में ज्यादातर मरीज बुखार, पेट दर्द, चर्म रोग व खांसी के पहुंचे थे। मेले में एलटी जमील अहमद, रामजी कुशवाहा, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नदारद रहे डॉक्टर और फार्मासिस्ट
अहिरौली बाजार संवाद के अनुसार, न्यू पीएचसी अहिरौली बाजार में आरोग्य मेले में डॉक्टर व फार्मासिस्ट नदारद रहे। दोपहर एक बजे तक डॉक्टर व फार्मासिस्ट की कुर्सी खाली रही। मेले में पेट दर्द, बुखार, खुजली व बीपी के मरीज आए। सिंहपुर निवासी चुन्नी देवी, हसीना खातून और गांव छपिया निवासी शांति देवी डाक्टर का इंतजार करती रहीं। डॉक्टर नहीं आए तो लैब टेक्नीशियन से दवा लेकर घर लौट गईं। गांव सुम्हाटार निवासी रामाश्रय सिंह को पेट दर्द, शुगर व बीपी की शिकायत थी। गांव भड़कुलही निवासी किताबी देवी भी लैब टेक्नीशियन से दवा लेकर लौट गईं। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सक जितेंद्र यादव ने कहा कि सुकरौली में इमरजेंसी ड्यूटी लगी है, इसलिए नहीं हैं। मेले में एलटी विवेक, आनंद प्रजापति, विजय कुमार यादव, वार्ड ब्वाय अलाउद्दीन अंसारी उपस्थित रहे।
0
जन आरोग्य मेले में पहुंचे मरीज बोले
स्वास्थ्य केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। शासन व प्रशासन को केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों को कोई परेशानी न हो। केंद्र की न तो चहारदीवारी है न ही रहने के लिए आवास की आवास की सुविधा। - रामकुमार मिश्रा,निवासी दोघरा
0
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में डॉक्टर को दिखाकर दवाएं लेने पहुंचा हूं। मेले में दवाएं व परामर्श अब तक बेहतर ही मिला है। कोई दिक्कत नहीं हुई है। केंद्र पर पेयजल का कोई इंतजाम नहीं है। इंडिया मार्का हैंडपंप है,वह भी खराब पड़ा हुआ है।- अरविंद सिंह, पड़री
74 मरीजों की जांच कर दी गईं दवाएं
मथौली। मोतीचक ब्लॉक क्षेत्र के गांव पैकौली बावन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले 74 मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गई। डा. महात्म यादव ने बताया कि मेले में बुखार, सर्दी-जुकाम, फंगल, सांस, गठिया, सिरदर्द व शुगर से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में कन्हैया, लव कुश, ललिता, गुड़िया, अनूप, उत्तम, आशा देवी, ललिता देवी मालती देवी व प्रिया का चेकअप कर दवाएं दी गई। इस मौके पर यशवंत चौहान, अभिषेक विश्कर्मा, धर्मपाल सिंह ,रामप्रताप व रमाशंकर प्रसाद आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। संवाद

अहिरौली न्यू पीएचसी की खबर में परिचर्चा- रामाश्रय सिंह।संवाद- फोटो : samvad

अहिरौली न्यू पीएचसी की खबर में परिचर्चा- रामाश्रय सिंह।संवाद- फोटो : samvad

अहिरौली न्यू पीएचसी की खबर में परिचर्चा- रामाश्रय सिंह।संवाद- फोटो : samvad

अहिरौली न्यू पीएचसी की खबर में परिचर्चा- रामाश्रय सिंह।संवाद- फोटो : samvad

अहिरौली न्यू पीएचसी की खबर में परिचर्चा- रामाश्रय सिंह।संवाद- फोटो : samvad

अहिरौली न्यू पीएचसी की खबर में परिचर्चा- रामाश्रय सिंह।संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें