बनकटा बाजार। क्षेत्र के बाढ़ू चौराहा स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को मानव सेवा फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगा। 35 रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर का शुभारंभ विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से हम किसी के जीवन को बचाते हैं। हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, ताकि कोई रक्त के अभाव में अपनी जिंदगी न गंवाए। रक्तदान करें और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें।
एसडीएम डा.संतराज सिंह ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान के लिए डब्ल्यूएचओ ने 1977 में प्रत्येक वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। कहा कि रक्तदान करने से हार्ट अटैक और कैंसर की संभावना भी कम होती है। हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। स्किन एलर्जी में भी लाभ मिलता है।
इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ल ने भी विचार रखे।
इस मौके पर छोटेलाल यादव, विकास पांडेय, हरेश गौड़, मुस्लिम आलम, अरविंद कुमार सागर, जीएल अंसारी, शैलेंद्र गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, नीलेश मिश्रा, सोनू पटेल, जेपी कुशवाहा, ,रामइकबाल मौर्य, कुलदीप गुप्ता, फूलबदन आदि मौजूद रहे।