फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था में सुधार न होने पर दी पंजीकरण निरस्त करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की चार अस्पतालों की जांच
विज्ञापन

कई जगह अव्यवस्था मिलने पर टीम ने कड़ी चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
सुकरौली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुकरौली बाजार और आस-पास के क्षेत्रों में संचालित होने वाले चार अस्पतालों एवं पैथालॉजी सेंटरों की सोमवार को जांच की। इनमें कई जगह अव्यवस्था मिलने पर कड़ी चेतावनी दी। टीम ने सख्त लहजे में कहा कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी मोतीचक डॉ. एलएस सिंह व प्रभारी चिकित्साधिकारी सुकरौली डॉ. हेमंत वर्मा के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुकरौली बाजार के विनायक हॉस्पिटल, साई हॉस्पिटल, अनुष्का हॉस्पिटल के अलावा कई पैथोलॉजी सेंटरों की जांच की। इनमें कहीं डॉक्टर नहीं मिले तो कहीं सफाई, ओटी एवं टीकाकरण की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। इनमें एक अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में तो ऑपरेशन टेबल के ऊपर रोशनी के लिए रस्सी के सहारे बल्ब लटकता पाया गया। जांच अधिकारी ने अस्पताल संचालक को तुरंत ओटी की व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पिछले एक माह के दौरान अस्पताल में हुए प्रसव, टीकाकरण व बीएसटीसी के साथ ही पंजीकरण और अस्पताल में तैनात कर्मचारियों व मेडिकल स्टोर की जांच की गई। जांच टीम के आने की सूचना मिलते ही कई पैथोलॉजी संचालक शटर गिराकर चलते बने। पिपरैचा स्थित कालिंदी चाइल्ड क्लीनिक की जांच में पंजीकरण का कोई कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया। डॉ एलएस सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्रभारी सीएमओ को भेज दी जाएगी। अस्पताल पर चिकित्सक न होने पर संचालकों को नोटिस दिया गया है। अस्पताल व पैथालॉजी संचालकों को मानक के अनुरूप सभी प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। यदि एक सप्ताह के अंदर मानक पूरे नहीं किए जाते हैं तो अस्पताल, क्लीनिक व पैथॉलाजी का पंजीकरण रद्द करने की संस्तुति कर दी जाएगी। स्वास्थ्य टीम के साथ धनंजय सिंह, राकेश मद्धेशिया, फूलबदन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें