शोहरतगढ़। बढ़नी पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 55 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इनमें वायरल बुखार के 23 मरीज रहे। जबकि सर्दी, खांसी और दर्द समेत अन्य बीमारियों के 32 मरीज शामिल रहे। मेले में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां दीं। इस दौरान पीएचसी बढ़नी के चिकित्सक अविनाश चौधरी रहे।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार डुमरियागंज न्यूू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्दी, जुकाम, बुखार के 33 मरीजों का जांच कर दवाएं दी गईं। इस दौरान सर्वाधिक मरीज वायरल बुखार के रहे, शेष त्वचा रोग और सर्दी-जुकाम के रहे। इस दौरान डॉ. बीके सिंह, डॉ. राम किशोर प्रजापति, बीसीपीएम विरेंद्र यादव, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, रवि प्रकाश, विमल कुमार, एएनएम गीतांजलि तथा रवि आदि मौजूद रहे।