फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बगीचे में मिला किन्नर का शव

Mon, 06 Nov 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तमकुहीराज थाना क्षेत्र के टड़वा मोड़ के पास की घटना
विज्ञापन



तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के एनएच-28 के टड़वा मोड़ के पास स्थित बागीचे में रविवार को एक किन्नर का शव मिला। इससे वहां सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची तमकुहीराज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक यह किन्नर बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना के अंतर्गत सेमरा निवासी मुन्नी ऊर्फ मुन्ना (उम्र-38) हाईवे स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास देखा जाता था। वह आने-जाने-वाले ट्रक चालकों का मनोरंजन करती थी। उसके एवज में चालक उसे पैसे मिलते थे।
विज्ञापन

मुन्नी किन्नर मुस्कान के समूह की सदस्य थी और तरयासुजान थाना क्षेत्र के भूलिया गांव के गाम्हा प्रसाद के घर रहता थी। बताया जाता है कि वह नशे की आदी थी। शनिवार की शाम को मुन्नी उर्फ मुन्ना टोल प्लाजा पर अकेले ही देखा गई थी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना था कि टोल प्लाजा से किन्नर का शव मिलने वाले स्थान की दूरी करीब 400 मीटर है। किन्नर टोल प्लाजा के इर्द-गिर्द ही मौजूद रहती थी। आखिर किस कारणवश वह उस सुनसान स्थान तक पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें