पिपरा कनक। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समउर बाजार में चार वर्ष पहले लगाई गई हेल्थ एटीएम जांच किट के अभाव में अनुपयोगी साबित हो रही है। इससे लोगों में नाराजगी हैं ।
ग्राम पंचायत मंगुरी पट्टी महिला ग्राम प्रधान सादिया परवीन का कहना है कि संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से हेल्थ एटीएम मशीन के जांच के लिए आवश्यक जांच किट उपलब्ध कराने तथा मशीन को नियमित रूप से संचालित कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके। प्रधान प्रतिनिधि परसौनी खुर्द रियाज उर्फ रोजा का कहना है कि कीट उपलब्ध नही होने क्षेत्र के लोगों को जांच कराने के लिए मेडिकल कालेज पडरौना जाना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बार बार अवगत कराने के बाद भी किट उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। क्षेत्र के आलमगीर खान, राजू सिद्दीकी, सद्दाम अंसारी, लखीचंद्र कुशवाहा, बलिराम कुशवाहा, नन्हें पांडेय, जुहैर रजा, सोनू आदि ने हेल्थ एटीएम को सुचारु रूप से चलने की मांग की। सीएचसी प्रभारी हिमाशु मिश्रा ने बताया कि उसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। संवाद