कप्तानगंज। नगर पंचायत सभागार में शनिवार को कप्तानगंज मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी हरिशंकर राय ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी, बूथ अध्यक्ष 17 सितंबर को अपने बूथों पर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों के घर शाम सायं 07 बजे दीपक जलाकर प्रधानमंत्री को बधाई देंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हरे राम गुप्त, योगेंद्र सिंह, राधेश्याम पासवान, रविंद्र गोंड, अशोक दुबे, वीरेंद्र मद्धेशिया, मुकेश सिंह, अशोक पटेल, विजय कनौजिया, संतोष जायसवाल, सुमन चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद