फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसजीटीआई कप पर हाटा ने जमाया कब्ज़ा

Mon, 22 Jun 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीनगर। पडरौना ब्लाक के साड़ी खुर्द बंजारापट्टी में आयोजित पांच दिवसीय एसजीटीआई रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन शनिवार को रोमांचक मुकाबले में हाटा की टीम ने डॉल्फिन धोनी-11 को एक विकेट हराकर एसजीटीआई कप पर कब्जा जमा लिया। डॉल्फिन धोनी 11 ने पहले टॉस जीतकर 8 ओवर में 58 रन बनाया।जवाब में उतरी हाटा की टीम ने अंतिम गेंद पर 1 विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि रहें तत्कालीन जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने कहा कि खेल को एक लक्ष्य बनाकर खेलें ताकि कामयाबी हासिल हो। खेल कोटे से युवा नौकरियों में जा रहें हैं आप सब भी मेहनत कर उसमें शामिल हों और अपने गांव और जिले का नाम रोशन करें। मैन आफ द मैच का खिताब तौफीक और मैन आफ द सीरीज का खिताब लकी को मिला। अंत में मुख्यअतिथि व आयोजन समिति द्वारा विजेता टीम को 15001रूपये नकद व शील्ड एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जबकि उपविजेता टीम को भी 10001 रुपये व शील्ड एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कमेंट्री निजामुद्दीन व नौशाद ने संयुक्त रूप से की। अम्पायरिंग इमरान आलम व शज्जाद आलम ने की। स्कोरर की भूमिका इंजमामुल हक ने निभाई। इस दौरान आयोजन समिति के वाजिद अली, अबरार शेख, इरशाद, मुदस्सिर, अरशद रजा, सैय्यद नन्हे, परवेज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें