फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बसों के लिए भटकते रहे परीक्षा केंद्र से निकले अभ्यर्थी

Mon, 22 Jun 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रविवार को नीट के परीक्षा के बाद सुकरौली में बसों की इंतजार करते अभ्यर्थी, परिजन वह अन्य ।संवाद
विज्ञापन
सुकरौली। रविवार को आयोजित नीट परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई, लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद जिले में परिवहन व्यवस्था की अव्यवस्था अभ्यर्थियों पर भारी पड़ गई। कुशीनगर में परीक्षा देने आए गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, संतकबीरनगर और बहराइच समेत विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों को घर लौटने के लिए घंटों भटकना पड़ा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों से निकलने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बसों के इंतजार में हाटा, सुकरौली और विभिन्न चौराहों पर खड़े रहे। समय पर बसें नहीं मिलने के कारण कई अभ्यर्थियों ने ऑटो का सहारा लिया। हालांकि उन्हें भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक ऑटो बदलकर सफर करना पड़ा। परीक्षा देने के बाद उन्हें अपने घर लौटने के लिए सीधी बस नहीं मिली। मजबूरी में वे कुछ दूरी तक ऑटो से सफर कर विभिन्न चौराहों पर बसों का इंतजार करते रहे। वहीं संतकबीरनगर के विकास ने कहा कि शाम होने के बाद भी बसों की संख्या बेहद कम रही, जिससे काफी परेशानी हुई। महाराजगंज के संतोष कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर तो व्यवस्था बेहतर रही, लेकिन लौटने के लिए पर्याप्त परिवहन की व्यवस्था नहीं होने से अभ्यर्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
सुकरौली स्थित बसों के प्रमुख पिकिंग प्वाइंट पर देर शाम तक बड़ी संख्या में यात्री और अभ्यर्थी बसों का इंतजार करते दिखाई दिए। कई अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ सड़क किनारे खड़े रहे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों और अभिभावकों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान प्रशासन को परीक्षा संपन्न कराने के साथ-साथ परीक्षार्थियों की सुरक्षित और सुगम घर वापसी के लिए भी विशेष परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें