पडरौना। ब्राह्मण समाज सरकारी उपेक्षा का शिकार होता जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण भी सरकारी अभिलेखों में संपन्न बताया जा रहा है। ब्राह्मण उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रहीं है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्राह्मण सिर्फ सम्मान का भूखा होता है, जहां उसे सम्मान मिलता है, वहीं समर्पण भी करता है।
से बातें अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित दीपक त्रिवेदी ने कही। वे रविवार को दुदही क्षेत्र के दशहवा स्थित हनुमान चौक के पास एक कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज किसी से कमजोर नहीं है। प्रदेश महासचिव महंतराज द्विवेदी ने कहा कि ब्राह्मणहित संगठन के लिए सर्वोपरि है। कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव सुनील पांडेय, अरविंद पांडेय, राजेश कुमार दुबे, रामजी पांडेय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्रपति त्रिपाठी और संचालन नारायण मिश्र ने किया।
इस दौरान धनंजय मणि महाबली, राजेंद्र मिश्र, डॉ. आदित्य द्विवेदी, प्रकाम्य चतुर्वेदी, मुकुल मिश्र, राजकुमार चौबे आदि मौजूद रहे।