फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर धारदार हथियार से हमला, रेफर

विज्ञापन
घायल अविनाश।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
युवक पर धारदार हथियार से हमला, रेफर
विज्ञापन

- कप्तानगंज कस्बे के निवासी हैं अविनाश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर-17 निवासी युवक पर कुछ व्यक्तियों ने धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को कप्तानगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने शाम को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज तहसील के अधिवक्ता दीनानाथ शर्मा के पुत्र अविनाश शर्मा (30) पेशे से इंजीनियर हैं। वह सोमवार को अपने मकान में थे। अविनाश के मुताबिक छह लोग दरवाजे पर आए तथा बड़े भाई को बुलाने लगे। अविनाश दरवाजे पर आए। इसी बीच उन व्यक्तियों ने अविनाश की पिटाई कर दी। धारदार हथियार से सिर तथा पेट पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे और अविनाश का सीएचसी ले गए। युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें