फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असुरक्षित खाद्य : बिजली कटौती की बढ़ती बीमारी, फ्रिज में सड़ रही दाल-तरकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
असुरक्षित खाद्य : बिजली कटौती की बढ़ती बीमारी, फ्रिज में सड़ रही दाल-तरकारी
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। भीषण गर्मी में बिजली की कटौती और लोकल फॉल्ट की बीमारी आपका हाजमा खराब कर रही है। अगर आपके घर में फ्रिज है और बिजली कटौती चार घंटे से अधिक हो रही है तो उसमें रखा खाना खराब हो जाता है। ये अलग बात है कि दोबारा बिजली आने पर फ्रिज फिर से उस खाने को ठंडा कर देता है और वह फ्रेश दिखने लगता है। डॉक्टर बताते हैं कि तापमान में उतार-चढ़ाव बैक्टीरिया और फंगस के लिए मुफीद होता है। आज विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को यह जानकारी नहीं है कि बिजली कटने पर कितना देर फ्रिज में सामान सुरक्षित रहता है। फ्रिज का मुख्य कक्ष भोजन को लगभग तीन से चार घंटे तक ठंडा और सुरक्षित रख सकता है। एक पूर्ण फ्रीजर खाद्य पदार्थों को लगभग 48 घंटे तक सुरक्षित तापमान पर रख सकता है यदि यह पूरी क्षमता से भरा हो और यदि यह आधा भरा हो तो लगभग 24 घंटे। हालांकि, यह तभी अच्छा होता है जब बिजली कटौती के दौरान फ्रिज और फ्रीजर का दरवाजा बंद रहता है। यदि आपके पास पावर बैक-अप नहीं है और बिजली की आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रहती है तो तापमान में भारी बदलाव आ सकता है और भोजन खराब होना शुरू हो सकता है।
आसानी से खराब होने वाले खाद्य पदार्थ
दूध और दुग्ध उत्पाद जैसे पनीर, नरम चीज, दही, सोया दूध, लस्सी, खीर, मक्खन। ताजे अंडे, कठोर उबले अंडे, कस्टर्ड और पुडिंग जैसे कच्चे या पके हुए अंडे युक्त कोई भी खाद्य पदार्थ। कोई भी कच्चा या पका हुआ मांस। कटे हुए फल, सलाद और कटी हुई सब्जियां। करी, दाल और सब्जियों सहित कोई भी पका हुआ या बचा हुआ भोजन।
विज्ञापन

विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2021-22 में अब तक कुल 1,780 निरीक्षण कर 292 खाद्य पदार्थो के नमूनों संग्रहित किए गए है। 142 नमूने मानकों के अनुरूप फेल पाए गए। 87,09379 रुपये खाद्य पदार्थ सीज किया गया।
विज्ञापन

लगातार चार घंटे से अधिक फ्रिज बंद रहने पर खाद्य सामग्री खराब होने लगता है। आंधी पानी से ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों तक बिजली की आपूर्ति बंद रहती है। इस बीच फ्रीज में रखा खाद्य सामग्री खराब होने लगती है।
-मानिक चंद्र सिंह, अभिहीत अधिकारी
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें