फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किराना दुकान में सेंध काटकर सामान और नकदी चोरी

Tue, 18 Aug 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेरा बुजुर्ग गांव के पास मिलन चौक चौराहे पर रविवार रात किराना की दुकान में सेंध लगाकर करीब एक लाख रुपये का सामान और 66 हजार रुपये चोरी हो गए। सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर आई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पटेरा गांव निवासी नागेंद्र कुशवाहा की मिलन चौक चौराहे पर किराना की दुकान है। रविवार रात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखा करीब एक लाख रुपये का किराना सामान और 66 हजार से अधिक रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
सोमवार की सुबह करीब पांच बजे नागेंद्र दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे की दीवार में सेंध कटी मिली। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था और नकदी गायब थी। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

घटना के बाद व्यापारियों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त नहीं होने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। व्यापारियों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन

एसआई विकास मौर्य ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही चोरों का सुराग लगाने में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें