हादसे में किराना दुकानदार की मौत
बाइक की चपेट में आने से हुई दुर्घटना
जोकवा में संदीप की किराने की दुकान है
संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के मधुरिया चौहानपट्टी के सामने एनएच पर सोमवार की देर रात बाइक की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव धौरहरा के टोला पांडेयपट्टी निवासी संदीप बरनवाल की जोकवा बाजार में किराने की दुकान है। रात करीब दस बजे बजे दुकान बंद कर बाइक से कसया जा रहे थे। अभी मधुरिया चौहानपट्टी गांव के सामने पहुंचे ही थे कि ओवरटेक करने की चक्कर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार की चपेट में आ गए। इससे संदीप गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। समय पर उन्हें इलाज नहीं मिलने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।