फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्राम रोजगार सेवकों की हड़ताल शुरू

Thu, 04 Jun 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सुकरौली ब्लांक परिसर में प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन देते मनरेगा कर्मी।संवाद - फोटो : गिलौला पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर व बरामद बाइक।
विज्ञापन
सुकरौली। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर ग्राम रोजगार सेवकों एवं मनरेगा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में सामूहिक कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में संगठन की ओर से बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर मांगों के समाधान तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी और लेखा सहायक लंबे समय से लंबित मानदेय, ईपीएफ, मानदेय वृद्धि तथा एचआर पॉलिसी समेत अन्य मांगों के निस्तारण की मांग कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि कई बार मांगें उठाने के बावजूद समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर सभी मनरेगा कर्मी और ग्राम रोजगार सेवक सामूहिक कलमबंद हड़ताल पर हैं। मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही प्रशासन से हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर किसी प्रकार का दबाव न बनाने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी, रामशरण प्रसाद, देवेंद्र कुमार शाही, संदीप चौबे, पूनम शर्मा, अनिता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें