फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 50 लाख की लागत से बनेगा छठघाट, हुआ भूमि पूजन

Thu, 04 Jun 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। कस्बे के बुलहवापुरी वार्ड स्थित मां बोधी स्थान मंदिर परिसर में बुधवार को भूमि पूजन कर छठ घाट का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस छठ घाट के निर्माण पर नगर पंचायत की तरफ से 50 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के श्रद्धालुओं को छठ महापर्व के लिए वर्षों से सीमावर्ती बिहार के श्रीपत नगर स्थित घाटों पर जाना पड़ता था। इससे उन्हें सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं में परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि छह घाट के निर्माण पर 50 लाख रुपये खर्च होंगे। इस धनराशि से घाट पर बैठने की उचित व्यवस्था, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित सीढ़ियां और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस दौरान मंदिर के महंत बालकृष्ण दास, सभासद विजय कुमार मुन्ना, मनोनीत सभासद कर्मवीर साहनी, अरविंद चौधरी, रमेश निषाद, रवि साहनी, अर्जुन साहनी, जेई अमन गिरी, आफताब आलम, फिरोज लारी, रितेश सुरेका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें