फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विपक्ष की आवाज दबा रही सरकार

Thu, 19 Feb 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
लाला गुरवलिया में जनाक्रोश सभा को सम्बोधित करते उडीसा प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल
विज्ञापन
फाजिलनगर। क्षेत्र के लाला गुरवलिया चौराहे पर बुधवार को कांग्रेस की तरफ से जनाक्रोश सभा का आयोजन हुआ। इसमें कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए ओडिशा प्रभारी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि विपक्ष की मजबूत आवाज को भाजपा सरकार दबा रही है। यह कार्य लोकतंत्र की हत्या से कम नहीं है। भारत की सीमा में चीन कैसे घुसने के सवाल पर सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। सरकार एक डील से किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष टोनी खरवार, हरिलाल यादव, स्वामीनाथ यादव, प्रमोद यादव, अमित सिंह आदि ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता ब्लाॅक अध्यक्ष पलटन यादव और संचालन पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने किया ।
इस दौरान अलपसंख्यक काग्रेंस जिलाध्यक्ष अजीमुल्ला उर्फ गुड्डू भाई, रंजन कुशवाहा, प्रमोद यादव, वारिस अली सुरेश पटेल, सुरेश मिश्रा, संजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें