फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर से नकदी समेत पांच लाख का सामान चोरी

Sun, 02 Feb 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के हिरनही गांव में सूने घर को चोरों ने निशाना बनया। चोर 90 हजार रुपये नकदी समेत पांच लाख का सामान चुरा ले गए। घर पहुंचे परिजनों को चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस के अनुसार कटरैन हटाकर चोर घर में दाखिल हुए है। सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। हिरनही गांव के विकास चौहान रोजगार के सिलसिले में गुजरात रहते हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्य गोरखपुर जिले के चौरीचौरा में रहते हैं। घर पर ताला बंद रहता है। पर्व या मांगलिक कार्यक्रम में ही लोग घर पर आते हैं। पीड़ित विकास के अनुसार, 31 जनवरी शाम करीब पांच बजे वह घर पहुंचे। ताला खोलकर अंदर गए तो कमरे में सामना बिखरा पड़ा था। अटैची, बक्से का ताला टूटा मिला। जब छत पर नजर गई तो कटरैन खिसका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें