फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनशन खत्म कर दो, नहीं तो उठा ले जाएगी पुलिस

Sun, 02 Feb 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। भेलया शिव मंदिर परिसर में चंद्रौटा के कुछ लोग अपनी भूमिधरी से अवैध कब्जा हटाने को लेकर शनिवार से आमरण अनशन पर बैठे हैं। रविवार को दोपहर में तमकुहीराज एसडीएम ऋषभ पुंडीर पहुंचे और कोर्ट में मामला लंबित होने की बात कह अनशन खत्म करने को कहा। बोले कि ऐसा नहीं करने पर पुलिस आएगी और उठा ले जाएगी। कोई कुछ नहीं करेगा। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चंद्रौटा निवासी विष्णुपति तिवारी, दिनेश पति तिवारी, ईश्वरचंद, सर्वेश तिवारी, देवानंद पांडेय ने गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि चकबंदी अधिकारियों से मिलकर उनकी भूमिधरी पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इसे लेकर चकबंदी अधिकारी और तहसील कर्मचारियों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर पीड़ित गांव के शिव मंदिर परिसर पर अनशन पर बैठ गए। मुख्यमंत्री, कमिश्नर और डीएम को मांगपत्र भेजा। दोपहर में एसडीएम मौके पर पहुंचे और अनशन करने वाले लोगों को समझाते हुए कहा कि जिस जमीन के लिए आप लोग अनशन पर बैठे हैं। उसका मुकदमा कोर्ट में लंबित है। अनशन करने का कोई मतलब नहीं है। नहीं मानेंगे तो रात को पुलिस आएगी और उठाकर लेती जाएगी। इसके बाद एसडीएम चले गए, लेकिन अभी भी लोग आमरण अनशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम तमकुहीराज ऋषभ पुंडीर ने बताया कि आमरण अनशन जिस जमीन के लिए लोेग कर रहे हैं, उस जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें