फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कसया सीएचसी में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

Tue, 26 Nov 2024 06:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। सीएचसी सभागार में सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। तीन दिन पूर्व तक जन्मी आठ कन्याओं का जन्म दिन मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में जन्मी बेटियों के मां आकांक्षा कुशवाहा, काजल कुमारी, सोनी देवी, निधि यादव, संजू देवी, ममता देवी, प्रिया, वन्दना देवी को मिष्ठान, अंगवस्त्र, बेबी किट, हल्दी पैकेट, गुड़िया, चाकलेट आदि उपहार दिए गए। जिला प्रवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग की तरफ से संचालित योजनाएं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पांसरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्प लाइन (1098), वन स्टाप सेंटर (181), वीमेन हेल्पलाइन नंबर (1090), 112, 108, 102 आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नवजात कन्याओं की माताओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का फार्म भरने एवं आवश्यक अभिलेख के बारे में बताया गया। इस दौरान डॉ. मार्कंडेय चतुर्वेदी, संजू कुशवाहा, रश्मी यादव, अभिषेक कुमार सिंह, रीता यादव, प्रियंका चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें