फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मौसी के घर आई युवती ने की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग की चर्चा

Sun, 26 May 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। मामा के घर रह रही युवती शुक्रवार की रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह फंदे से लटका शव देख परिजनों ने शोर मचाया तो गांव वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेम प्रसंग में युवती की खुदकुशी की चर्चा है। हालांकि, परिजन कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के परसौना गांव के अर्जुनहा टोला में अपने ननिहाल में रह रही 18 वर्षीय नाजिया शुक्रवार की देर रात को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। देर रात इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के मामले में युवती खुदकुशी की है। हालांकि घर वाले कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं। वहीं पुलिस की प्रथम दृष्टिया जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घर वाले कोई तहरीर नहीं दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें