फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पिता को पीटा
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोपित के परिजनों के खिलाफ दी तहरीर
रगड़गंज(कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव की छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत करने उसके पिता को आरोपित के परिवार वालों ने पीट दिया। घर में भी तोड़फोड़ की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता के मुताबिक उनकी 14 वर्षीय बेटी फाजिलनगर के एक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ती है। विद्यालय आते-जाते समय एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता है। इससे आजिज आकर उसने विद्यालय जाना बंद कर दिया है। इसकी शिकायत करने आरोपित के घर गए तो उसके परिवारवालों ने उनकी पिटाई कर दी। उसके बाद उनके घर जाकर तोड़फोड़ की। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें