पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बेसिक और माध्यमिक शिक्षा की तरफ तरफ से संचालित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने इंजीनियरों से सभी निर्माण कार्यों की जांच कराकर कमियाें को दूर कराने के निर्देश दिए।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सबसे पहले शैक्षणिक सत्र 2025 में नवभारत साक्षरता मिशन, स्कूल हर दिन आए कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालयों में नव प्रवेशित बच्चों की संख्या, ऑपरेशन कायाकल्प के संतृप्तिकरण के तहत दिव्यांग शौचालय, बालक बालिका मूत्रालय, बाउंड्रीवाल, फेंसिंग कार्य, टाइल्स फ्लोरिंग समेत अन्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग हुए निर्माण कार्य की जानकारी ली।
राइट टू एजुकेशन (आरटीई) योजना के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष स्वीकृत बच्चों के नामांकन के आवेदन और अस्वीकृत आवेदनों की संख्या के बारे में भी पूछताछ की।