फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में गबन मिलने पर डीएम ने पूर्व ग्राम प्रधान और सचिव को दी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में गबन मिलने पर डीएम ने पूर्व ग्राम प्रधान और सचिव को दी नोटिस
विज्ञापन

- फाजिलनगर ब्लॉक के नाथापट्टी गांव में शौचालय के निर्माण का मामला
- तीन मृत लाभार्थियों के नाम से भी की गई है धन की निकासी
- 66 शौचालयों का 7.92 लाख रुपये के गबन का मामला आया है सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा बाजार। क्षेत्र के ग्राम पंचायत नाथापट्टी में शौचालय निर्माण में तत्कालीन ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के कार्यकाल में 66 शौचालय का निर्माण कराए बिना 7.92 लाख रुपये भुगतान किए जाने की मामला सामने आया है। गांव के लोगों की शिकायत पर हुई जांच में यह बात सामने आई है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्कालीन ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है।
गांव के हीरालाल गुप्ता, अशोक यादव, मुन्ना प्रसाद, दयाशंकर गुप्ता और विनोद यादव आदि ने पूर्व ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव पर आरोप लगाया था कि उनकी तरफ से शौचालय निर्माण में धांधली की गई है। डीएम को शिकायती पत्र देकर इस मद में आए धन का बंदरबांट करने का आरोप लगाया गया था। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने उप कृषि निदेशक कुशीनगर को जांच अधिकारी नामित करते हुए जांच सौंपी थी। उप कृषि निदेशक ने मौके का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट डीएम को छह अक्तूबर को सौंप दिया। जांच आख्या में बताया गया है कि तत्कालीन ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव ने 66 शौचालय का 12 हजार रुपये प्रति शौचालय की दर से कुल 7.92 लाख रुपये की शासकीय धनराशि का दुरुपयोग या गबन किया है। तीन मृत लाभार्थियों के नाम से भी इस योजना के मद में आए धन की निकासी कर ली गई है। इसके बाद डीएम एस. राजलिंगम ने तत्कालीन ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्व ग्राम प्रधान सरजू यादव ने बताया कि उन पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। सभी साक्ष्य के साथ डीएम को आख्या प्रस्तुत की जाएगी। फाजिलनगर एडीओ पंचायत अनिरुद्ध ने बताया कि आरोपी यदि 15 दिन के अंदर आख्या प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें