फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रोच्चारण के साथ खड्डा चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

विज्ञापन
खड्डा मिल के डोंगे में गन्ना डालते एसडीएम उपमा पांडेय व अन्य लोग।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मंत्रोच्चारण के साथ खड्डा चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू
विज्ञापन

खड्डा विधायक ने मिल के डोंगे में गन्ना डालकर किया पेराई सत्र का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। मंत्रोच्चारण के साथ बृहस्पतिवार को खड्डा चीनी मिल में पेराई सत्र 2021-22 का शुभारंभ हुआ। विधायक, एसडीएम और ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य गणमान्य लोगों ने मील के डोंगे में गन्ना डालकर पेराई शुरू कराई।
विज्ञापन

विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, एसडीएम उपमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे आदि की मौजूदगी में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक कुलदीप सिंह ने यजमान के रूप में विधि-विधान से कारखाने का पूजन कराया। इसके बाद डोंगे में गन्ना डालकर मिल का लंबा सायरन बजाया गया। एसडीएम उपमा पांडेय व ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे ने तौल कांटे का पूजन किया। इसके बाद सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे अमित यादव और धनंजय को उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विवेकानंद पांडेय, दयानिधि मणि त्रिपाठी, प्रद्युम्न तिवारी, सुप्रियमय मालवीय, मिठाई यादव, अखिलेश उपाध्याय, डबलू सिंह, जयहिंद मद्धेशिया, गन्ना व्यवस्थापक सविंद्र सिंह, चीफ इंजीनियर अनिल कुमार, चीफ केमिस्ट योगेश राठी, रामकेश्वर सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें