फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब, तटबंधों पर दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से पानी का डिस्चार्ज पिछले दो दिन से एक लाख क्यूसेक के आसपास बना हुआ है। इससे खड्डा क्षेत्र के भैंसहां गेज स्थल पर गंडक नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के आसपास ऊपर-नीचे हो रहा है। तटबंधों पर दबाव बढ़ रहा है। वैसे, बाढ़ प्रभावित गांव अभी सुरक्षित हैं, लेकिन बाढ़ का भय लोगों में बना है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह आठ बजे भैंसहां गेज पर नदी का जलस्तर 95.05 मीटर दर्ज किया गया। शाम चार बजे यह बढ़कर 95.10 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर ऊपर है। वाल्मीकिनगर बैराज से शनिवार को सुबह 6 बजे 95,200 क्यूसेक, 8 बजे 97,500 क्यूसेक, 10 बजे 1,06,600 क्यूसेक, दोपहर 12 बजे 1,09,000 क्यूसेक, दोपहर 2 बजे 1,16,500 क्यूसेक तथा शाम 4 बजे 1,19,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
इसके एक दिन पहले शुक्रवार शाम चार बजे डिस्चार्ज 1,24,000 क्यूसेक था। डिस्चार्ज में कमी से नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के आसपास बना हुआ है। बाढ़ खंड के अनुसार फिलहाल खड्डा क्षेत्र के तटबंध सुरक्षित हैं। लगातार बारिश से रोहुआ नाला उफान पर है। नाले पर पानी चढ़ जाने से लोगों को पानी के बीच होकर आवागमन करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, नदी का पानी अधिकांश स्थानों से उतर चुका है, लेकिन निचले इलाकों और गड्ढों में अभी भी पानी भरा है। बाढ़ प्रभावित गांवों और संपर्क मार्गों पर कीचड़ जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें