फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडक नदी की धारा महदेवा गांव के पास पहुंची

विज्ञापन
बाढ़ बचाव तैयारी का जायजा लेतीं एसडीएम उपमा पांडेय।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
गंडक नदी की धारा महदेवा गांव के पास पहुंची
विज्ञापन

एसडीएम ने अभियंताओं क साथ किया निरीक्षण
खड्डा(कुशीनगर)। गंडक नदी के निशाने पर आए महादेवा गांव को बाढ़ और कटान से बचाने के लिए बाढ़ पूर्व तैयारी चल रही है। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने बाढ़ खंड के अभियंताओं के साथ निरीक्षण कर संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।
एसडीएम उपमा पांडेय बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन चौधरी के साथ बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव पहुंचीं। एसडीएम ने गांव के लोगों से बात कर उनकी समस्या सुनी। लोगों ने लगातार कटान से गांव के अस्तित्व समाप्त होने की आशंका जताते हुए बचाव की मांग की। एसडीएम ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गंडक नदी की धारा महदेवा गांव के पास तक पहुंच गई है। बिना बाढ़ के कटान शुरू हो जा रहा है। पिछले बाढ़ में गांव कटने से बाल-बाल बचा था। लोग बांध बनाकर गांव को बचाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता मनोरंजन चौधरी ने बताया कि कुछ माह पहले हाई लेवल कमेटी (एचएलसी) टीम ने दौरा किया था। इस टीम के समक्ष बांध बनाने की स्वीकृति मांगी गई थी, लेकिन कमेटी ने बांध बनाने की बात को नकारते हुए परक्यू पाइन लगाकर समाधान का सुझाव दिया था। कमेटी के सुझाव के अनुसार करीब दो करोड़ रुपये की लागत से नदी व गांव के बीच परक्यू पाइन लगाने की परियोजना स्वीकृति हुई है। धन प्राप्त होते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें