फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तेलंगाना के 14 बेरोजगारों से जालसाजों ने 6.65 लाख ठगे

Tue, 20 May 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। जिले के दो जालसाजों ने तेलंगाना के 14 बेरोजगारों को यूरोप और रूस का फर्जी वीजा देकर 6.65 लाख रुपये की ठगी की है। तेलंगाना से जालसाजों को ढूंढते हुए ठगी के शिकार हुए युवक कुशीनगर पहुंचे, लेकिन इनका पता नहीं चला। बेरोजगारों की तहरीर पर तुर्कपट्टी पुलिस ने दोनों जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। तेलंगाना के जिला निर्मल, थाना क्षेत्र मुदुल कारेगाव मंडल से युवक यहां पहुंचे। मुदुल निवासी राजू सिटेवार के साथ कुछ युवक शुक्रवार को कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के लाला गुरवलिया गांव निवासी मुन्ना सिंह की तलाश करते हुए पहुंचे, लेकिन मुन्ना से मुलाकात नहीं हुई और मोबाइल भी बंद था।
विज्ञापन

इसके बाद युवक तुर्कपट्टी थाने पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दिया। तेलंगाना के युवकों ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में दुबई के अबूधाबी में मुन्ना सिंह से मुलाकात हुई थी। वर्ष 2024 में उसने यूरोप व रूस भेजने को अच्छी कंपनी में नौकरी दिलाने को कहा था।
उसकी बातों में आकर 15 नवंबर 2024 से लेकर एक मई 2025 तक उससे व उसके साथियों से कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सरया गांव निवासी रघुबीर उर्फ मुन्ना सिंह ने तेलंगाना के चाकरियाल मंडल मंडोरा जिला निजामाबाद निवासी याला सतीश से 50 हजार, चौके शिवराज से 65 हजार, सेनी गारू पोसन्नि से 50 हजार, दंडेवेनी अशोक से 50 हज़ार, विष्णु वर्धन से 50 हजार, बोएणी अशोक से 50 हजार, मादा बेनी नागा भुषन से 30 हजार, शेख बसौरा से 30 हजार, संगम रोहित से 50 हज़ार, निक्का साई किरन से 50 हजार, आकाश सेटीवारसे 40 हजार, युम्बरी बोमेश से 50 हजार, बोसी श्रीकान्त से 50 हजार, लिंगम पेल्ली अरविंद से 50 हजार, कुल 6.65 लाख रुपये फोन पे और बैंक खाते में लिए हैं। यूरोप और रूस की कंपनी का फर्जी जॉब लेटर जालसाजों ने दिया था।
विज्ञापन

जॉब लेटर मिलने के बाद जाने से पहले इसकी जांच तेलंगाना में कराने पर पता चला कि फर्जी है। इसके बाद दोनों जालसाजों को फोन किया गया तो मोबाइल बंद मिला। बेरोजगार युवकों का आरोप है कि मुन्ना के साथ रघुवीर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह फर्जी वीजा देकर रुपये हड़प लिए हैं।
रुपये मांगने पर मारने पीटने की धमकी भी देते हैं। थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपियों के घर पुलिस गई थी। उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें