फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पडरौना से महराजगंज तक चलेगी बस, विभाग ने शुरू की तैयारी

Tue, 20 May 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मुख्यालय से महराजगंज तक भी रोडवेज बस का संचालन करने के लिए डिपो की तरफ से तैयारी शुरू हो गई है। इससे महराजगंज जाने वाले लोगों को बसे बदलने की नौबत नहीं आएगगी। डिपो में बसों की संख्या बढ़ने से परिवहन निगम ने इस रूट पर बस संचालित करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

जिले से महराजगंज मुख्यालय तक ट्रेन और बस की सीधी सेवा नहीं होने से लोगों को कप्तानगंज, परतावल या खड्डा सिसवा बाजार के रास्ते प्राइवेट वाहनों से आवागमन करना पड़ता है। इससे पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा आदि जिले के लोगों को महराजगंज अपने रिस्तेदार या अन्य कार्य से जाने के लिए लोगों को समय के साथ करीब 60 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के लिए 200 से अधिक रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
ऐसे में कई बार समय से सवारी नहीं मिलने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। यात्रियों ने दोनों मुख्यालय को रोडवेज बस से जोड़ने के लिए कई बार मांग की, लेकिन बस की कमी से परिवहन निगम महराजगंज रूट पर बस का संचालन नहीं कर पाया। सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम बस के संचालन की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें