फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्राहक सेवा केंद्र का लाइसेंस दिलाने के नाम पर ठगी

Fri, 30 May 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ग्राहक सेवा केंद्र का लाइसेंस दिलाने के नाम पर जालसाज ने विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चाफ निवासी युवक से 88 हजार की ठगी कर ली। युवक ने शुक्रवार को एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चाफ निवासी विशाल कुशवाहा ने बताया कि खालवा टोला, नगर पंचायत सेवरही निवासी मुबारक अंसारी ने उसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

रोजगार पाने और परिवार का भरण-पोषण करने की इच्छा से विशाल उसके झांसे में आ गया। इसके बाद मुबारक ने विशाल से कुल 88,000 रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। संबंधित सभी दस्तावेज भी ले लिया। एक वर्ष बीत जाने के बाद न तो विशाल को सीएसपी का लाइसेंस मिला और न ही उसकी रकम वापस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें