पडरौना। डिवीजन में अब नई एजेंसी बिजली की बिलिंग का काम करेगी। इसे लेकर डिविजन ऑफिस पडरौना में शुक्रवार को मीटर रीडर्स को सही बिलिंग करने को निर्देशित किया गया।
जानकारी के अनुसार, पडरौना डिवीजन में मीटर रीडिंग के लिए नई एजेंसी मेसर्स फ्लूएंट ग्रिड काम करेगी। यह नई बिलिंग एजेंसी एक जून से काम शुरू कर देगी।
इसे लेकर शुक्रवार को डिविजन ऑफिस पडरौना में एक्सईएन संजय सागर, एसडीओ शशिकांत गुप्ता, मेसर्स फ्लूएंट ग्रिड के डिवीजन इंचार्ज सुनील श्रीवास्तव की उपस्थिति में मीटर रीडर्स को ससमय सही बिल निर्गत करने के लिए निर्देशित किया गया।
कंपनी ने 20 हजार उपभोक्ताओं पर एक सुपरवाइजर बनाया है। पडरौना डिवीजन में सात सुपरवाइजरों की तैनाती होगी। इसके अलावा 87 मीटर रीडर्स तैनात हैं। कंपनी ने 21 मीटर रीडर्स को निकालकर नए की तैनाती की है।