फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार ट्रक व एक बस सीज, 37 बाइक व 56 कार का चालन

Tue, 19 May 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। परिवहन व पुलिस विभाग की तरफ से सोमवार को जिले में अभियान चलाकर ओवरलोड और बिना मानक के संचालित वाहनों पर कार्रवाई की गई। अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच करते हुए चार ट्रक व एक बस को सीज कर 37 बाइक व 56 कार का ई-चालान कर 4.80 लाख रुपये जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के यात्रीकर अधिकारी बलवंत सिंह की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों ने सलेमगढ़ टोल प्लाजा और बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास वाहनों की जांच कर बालू लदे दो ओवरलोड ट्रक को सीज कर तरयासुजान थाने को सुपुर्द कर दिया। इसके अलावा कसया में वाहनों की जांच करते हुए यात्रीकर अधिकारी ने गिट्टी लदे दो ट्रक ओवरलोड और बिना परमिट के संचालित एक स्कूल बस को सीज कर कसया थाने को सुपुर्द किया। इसी तरह दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच करते हुए बिना हेलमेट व एचएसआरपी नंबर समेत कमियां मिलने पर 37 बाइक और बिना सीट बेल्ट के कार चलाने समेत अन्य कमियां मिलने पर 56 कार का ई-चालान कर उन्हें 4.80 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें