फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान, यूपीएससी में हासिल की सफलता

Wed, 23 Apr 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बसडीला गुनाकर गांव में परिजनों के साथ आकाश राय। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
पडरौना। जिले के चार होनहारों के लिए मंगलवार का दिन काफी खास रहा। इन मेधावियों ने संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी परीक्षा परिणाम में सफल होकर अपनी मेधा का परिचय दिया है। पडरौना के बावली चौक निवासी संजीव गुप्ता यूपीएससी परीक्षा में 465वां रैंक हासिल कर सफल हुए हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री हासिल कर एक अमेरिकन कंपनी में बोस्टन मैनजमेंट ऑफ कंसलटेंसी में बतौर प्रबंधक नौकरी करने लगे। लेकिन कुछ माह बाद ही उन्होंने नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी करने लगे। कड़ी मेहनत के बदौलत उन्होंने इस परीक्षा में सपुल हुए हैं। उनके पिता सुभाष गुप्ता शटरिंग कार्य करते हैं, तो मां लीलावती देवी गृहणी हैं। उनकी इस सफलता पर रत्नेश मिश्र, पंकज पांडेय आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

इसी तरह मठिया नरई निवासी संदीप गुप्ता ने यूपीएससी की परीक्षा में 532 रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने दिल्ली के एक आईआईटी से बीटेक की डिग्री हासिल सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की। उनके पिता इंद्रजीत गुप्ता गांव के प्रधान और मां रमावती देवी गृहणी हैं। उन्हें मिली इस सफलता पर उनके बड़े भाई ओपी गुप्ता, गीता गुप्ता, डॉ. उपेंद्र गुप्ता, डॉ. आकांक्षा गुप्ता, डॉ. अरुण गुप्ता आदि ने बधाई दी है।
तुर्कपट्टी, गुरवलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सिकटा निवासी पवन कुमार पांडेय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 334वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र को लोगों को गौरवांवित किया है। उन्हें यह सफलता दूसरे प्रयास में मिली। उनके पिता रघुवीर पांडेय गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन हैं। मां किरन देवी गृहणी हैं।
विज्ञापन

पवन की प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर से हुई। इसके बाद उन्होंने 2022 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक कर यूपीएससी की तैयारी करने लगे। उनकी बहन डाॅ. कामना पांडेय बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एमडी कर रही हैं। उन्हें मिली इस सफलता पर कल्पना पांडेय, अनुराग पांडेय, बाबा सत्यनारायण पांडेय, संतोष तिवारी आदि ने बधाई दी है। सलेमगढ़ संवाद के अनुसार क्षेत्र के बसडिला गुनाकार निवासी आकाश राय ने यूपीएससी में 339वां रैंक हासिल कर सफल हुए हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पिता रामप्रवेश राय समेत अन्य शुभेच्छुओं को दिया है। उन्हें विजय कुमार राय, अर्पित राय, अनूप राय, उमेश राय ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें