फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भू अलंकरण दिवस पर लिया धरा की सुरक्षा का संकल्प

Wed, 23 Apr 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। रंगमंच ललित कलाओं एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती कुशीनगर के तत्वावधान में श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस को भू-अलंकरण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि रंगोली भारतीय कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन है। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख भूगोलविद् सुरेश प्रसाद गुप्त ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी हमारी जीवन रेखा है और हमें इसे सुरक्षित रखना चाहिए। अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम संयोजक जिला कोषाध्यक्ष उमेश चन्द्र गुप्त कुन्नू ने सभी के प्रति आभार प्रगट किया। सभी को महंथ त्रिभुवन शरण दास एवं व्यवस्थापक देवनारायण शरण का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें