फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

विज्ञापन
वाल्मीकि नगर बगहा मुख्य सड़क पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
विज्ञापन

बिहार के वीटीआर के जंगल में हुआ हादसा
खड्डा(कुशीनगर)। जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र वाल्मीकिनगर-बगहां मुख्य सड़क पर नौरंगिया थानाक्षेत्र के जंगल में अनियंत्रित कार एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार घायलों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जनपद से सटे बिहार के पश्चिमी चंपारण जनपद के वाल्मीकिनगर कस्बे के लवकुश घाट निवासी मंटू साहनी पत्नी व बच्चों सहित ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने बेतिया के पास नवलपुर गांव जा रहे थे। कार को मंटू के साले रामबाबू चला रहे थे। कार में बच्चों सहित आठ लोग सवार थे। कार जैसे ही नौरंगिया थानाक्षेत्र में बीटीआर के जंगल मे खैरवा टोला के पास पहुंची, तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर जंगल के अंदर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। मौके पर ही जीजा मंटू (45) व उनके साले रामबाबू (22) की मौत हो गई। नौरंगिया पुलिस ने सभी को बगहां अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां मंटू की दो बेटियों ने दम तोड़ दिया। मंटू की पत्नी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें बेतिया के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चारो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। एसओ राजेश झा ने बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हुई है तथा चार की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें