फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार ने किया नामांकन

Fri, 14 Sep 2018 12:30 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जटहां बाजार (कुशीनगर)। विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव में दो सगे भाइयों समेत चार प्रत्याशियों ने बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कंचन जायसवाल व उनके पति भाजपा नेता अमित जायसवाल ने नामांकन नहीं किया। 
विज्ञापन


सबसे पहले लल्लन यादव ने पर्चा भरा। दूसरे नंबर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव ने नामांकन दाखिल किया। दोपहर बाद अरुण कुमार व अंत में भरथ यादव ने पर्चा दाखिल किया। चुनाव मैदान में चार दावेदार होने से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को चार लोगों ने पर्चा खरीदा था। जबकि बृहस्पतिवार तक पर्चा खरीदने वालों की संख्या सात हो गई। इसमें लल्लन यादव, विक्रमा यादव, अमित जायसवाल, कंचन जायसवास, अरुण कुमार, भरथ यादव ने नामांकन पत्र की खरीदारी की थी। नामांकन के दौरान काफी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें