फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइक की टक्कर में चार घायल, तीन गंभीर

Fri, 06 Mar 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। हाटा-पिपराइच मार्ग पर तुर्कडीहा गांव के पास बुधवार को दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को हाटा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद तीन को चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

असम के गांव हातीकुली निवासी 29 वर्षीय सुनील तिरकी अपनी 26 वर्षीय पत्नी कैरोलिन के साथ होली के दिन गांव भलुहा निवासी इंदल के घर गए थे। वहां से शाम करीब चार बजे इंदल स्कूटी से सुनील तिरकी व पत्नी कैरोलिन को भैंसही छोड़ने जा रहा थे। तुर्कडीहा के समीप थाना क्षेत्र के ही 22 वर्षीय डुमरी निवासी रानू साहनी की बाइक से टक्कर हो गई। हाटा सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने इंदल, सुनील तिरकी व रानू साहनी को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घायल सुनील तिरकी व कैरोलिन एक निजी स्कूल की संचालिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें