फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इलाज के दौरान किसान की मौत

Tue, 03 Mar 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सर्पदंश से किसान की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
छितौनी। कस्बा के गांधीनगर निवासी किसान सुखल उर्फ नंदकिशोर की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। उन्हें 25 फरवरी को खेत की सिंचाई करने के दौरान सर्प ने डस लिया था। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

कस्बा के गांधीनगर निवासी 40 वर्षीय सुखल उर्फ नंदकिशोर 25 फरवरी को खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें विषैले सर्प ने डस लिया। परिजन उन्हें सीएचसी तुर्कहा ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हनुमानगंज एसओ दिग्विजय नाथ राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें