फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से चार झोपड़ियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने से चार झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठकुइयां (कुशीनगर)। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल सिसवा गांव में सोमवार की रात आग लगने से दो व्यक्तियों की चार झोपड़ियां और एक गुमटी जल गई। इनमें रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

जंगल सिसवा गांव के मिट्ठू के घर में सोमवार की देर रात किसी कारण से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से अलग बगल की तीन और झोपड़ियां और एक गुमटी जल गई। झोपड़ी के बगल में पारस एक गुमटी में सिलाई मशीन रखकर सिलाई करते हैं। वह गुमटी और उसमें रखी मशीन और लगभग 20 हजार रुपये के कपड़े जल गए। बताया जा रहा है कि मिट्ठू की बेटी प्रेमशीला की शादी पंद्रह दिन बाद है। शादी के लिए घर में सभी तैयारियां पूरी थीं। अधिकतर सामान खरीदे जा चुके थे। इस आग में नकदी, कपड़े, बर्तन, आभूषण आदि भी जल गए। सूचना देने के बाद भी फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। मंगलवार को हलका लेखपाल ने सुबह पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें