फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मछली विक्रेता से रुपये लूटने के मामले में चार पर डकैती का केस

Sat, 19 Jul 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जमुआन घाट गोदाम के पास मछली के थोक व्यापारी को मारपीट कर रकम छीनने के मामले में विशुनपुरा पुलिस ने एसपी के आदेश पर डकैती का केस चार लोगों पर दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसमें एक महिला भी शामिल है। घटना के बाद से पीड़ित को जांच के नाम पर विशनपुरा पुलिस मामले को लटका रही थी। आरोपियों की पिटाई से मछली व्यापारी का दोनों पैर और एक हाथ टूट गया है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बिंदटोली निवासी हरी 10 जुलाई को पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में लिखा है कि 28 जून की रात 8.30 बजे अपनी दुकान से मछली बेच कर जमुआन गोदाम के रास्ते घर जा रहे थे कि रास्ते में भरदुल उर्फ मुकेश, उमा देवी, भागीरथी, राजेश रास्ते में घेर लिए और मारपीट कर घायल कर दिया। 40 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित ने विशुनपुरा पुलिस को तहरीर दिया। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि एसपी के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें