फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाराज पत्नी को मनाने ससुराल गए पति को युवकों ने पीटा

Fri, 14 Nov 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने ससुराल के गांव के तीन नामजद व कुछ अज्ञात युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में युवक ने कहा कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई है। उनसे एक बेटी भी है। पत्नी किसी बात से नाराज होकर मायके में चली गई। बृहस्पतिवार को वे ससुराल पहुंचे और नाराज पत्नी को मनाने के लिए उनसे बात कर रहे थे। इसी दौरान गांव के तीन नामजद व कुछ अज्ञात युवक उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।
किसी तरह वहां से भाग कर उसी गांव में बहन के घर पहुंचे तो आरोपी वहां भी आकर उनके साथ मारपीट की। मामले की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी। पुलिस आई तो आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी तमकुहीराज थानाध्यक्ष दिनेश साहनी ने बताया मामले में जांच-पड़ताल के निर्देश दिए गए है। उसके बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें