फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मथौली में बनेंगे चार आंगनबाड़ी केंद्र, खर्च होंगे 1.12 करोड़

Tue, 25 Mar 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। नगर पंचायत के अलग-अलग चार मोहल्लों में आंगनबाड़ी केंद्र और सात अतिरिक्त कक्षा का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस निर्माण कार्य पर 1.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पढ़ाई और महिलाओं को बाल विकास एवं पोषाहार विभाग से मिलने वाली योजनाओं को समय से लाभ पाने में सहूलियत होगी। मथौली नगर पंचायत के अलग-अलग वार्डों में आकांक्षी योजना के तहत वार्ड नंंबर दो डाॅ. राजेंद्र प्रसाद नगर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में अतिरिक्त कक्षा का निर्माण होगा। इसी तरह पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर, इंदिरा नगर, अटल बिहारी वाजपेयी नगर, रानीलक्ष्मीबाई नगर में आंगनबाड़ी केंद्र व स्वामी विवेकानंद नगर के उच्चप्राथमिक विद्यालय बहुआस कुंजी टोला में अतिरिक्त कक्षा का निर्माण होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के प्राथमिक विद्यालय रानीपार उर्फ हरैया, सरदार बल्लभ भाई पटेल नगर के कंपोजिट विद्यालय घिवही, सरदार बल्लभ भाई पटेल नगर के प्राथमिक विद्यालय अमोला पट्टी, डॉ. राजेन्द्र नगर में प्राथमिक विद्यालय लोहेपार मल्लटोला, महाराणा प्रताप नगर में प्राथमिक विद्यालय सिरसिया घूस टोला ओर रविंद्रनाथ टैगोर नगर सिरसिया के विद्यालय प्राथमिक विद्यालया में अतिरिक्त कक्षा का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसमें कुछ जगहों पर निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। इन निर्माण कार्यों पर 1.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने बताया कुछ दिन पहले कस्बा के सभी आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान लोगों ने उनके मोहल्ले में आंगनबाड़ी केंद्र और शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में अतिरिक्त कक्षा की जरूरत बताई थी। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन की तरफ से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। शेष जगहों पर भी शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें