फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को दो दिन तक कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को तरयासुजान स्थित पावर हॉउस के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा जेल भेज दिया गया। तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (16) को तीन युवक बाइक पर जबरन बैठाकर तमकुहीरोड स्थित एक कमरे में बंधक बना लिया। वहां दो दिन तक किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद छोड़ कर भाग गए। किशोरी जब घर पहुंची तो आपबीती बताई। इसके बाद किशोरी की मां ने तरयासुजान पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हालांकि प्रारम्भिक तौर पर तरयासुजान पुलिस मामला मारपीट का बताकर कार्रवाई से परहेज करती रही, लेकिन एसपी संतोष कुमार मिश्रा के सख्त तेवर के बाद पुलिस ने यू टर्न लेते हुए मामले में एक नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने सोमवार को किशोरी का मेडिकल जांच कराया। मंगलवार को पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों राजा देवान, अनुज राय व चाहत उर्फ अब्दुल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें